|
|
अगर हम अंग्रेजी में "working " को लें तो ये क्रिया का एक रूप है और एक विशेषण भी है। इस विशेषण का प्रयोग अलग अलग संज्ञा के साथ अलग अलग भी हो सकता है। उस स्थिति में हम या तो मशीन को सारे संयुक्त शब्दों को शब्दकोष में शामिल करके उसके खोजने के कार्य को और अधिक लम्बा कर दें या फिर उसको इस तरह से प्रस्तुत करें कि मशीन अपने कार्य को कम समय में और सही रूप में प्रस्तुत कर सके। उदाहरण के लिए:
working hours कार्यकारी घंटे working condition कार्य की शर्तें / चालू हालत प्रथम संज्ञा रूप में हम कामकाजी के सन्दर्भ में बात कर रहे हैं। दूसरे रूप में इसका अर्थ कार्यकारी घंटे और तीसरे में हम इसको सन्दर्भ के अनुसार ही अर्थ को ले पायेंगे यानि कि अगर हम किसी मशीन के लिए बात कर रहे हैं तो working condition का अर्थ "चालू हालत" होगा और अगर किसी नौकरी या कार्य के बारे में इसको देख रहे हैं तो इसका अर्थ " कार्य की शर्तें "होगा। कहीं हम संज्ञा समूह के अनुसार ही निर्देश देते हैं की किस श्रेणी के संज्ञा शब्द के साथ विशेषण का कौन सा अर्थ लेना है। इसके लिए मैं पहले भी बता चुकी हूँ कि संज्ञा शब्दों को हमने विभिन्न श्रेणियों में बाँट कर मशीन के काम को सहज बनाने का प्रयास किया है. जिससे हमें अनुवाद के बाद कम से कम संपादन के कार्य का सहारा लेना पड़े। इसके लिए हम मशीन को working के लिए एक विशेषण के रूप में परिचय कराते हैं और ये निर्देश भी देते हैं कि इसके बाद आने वाली संज्ञा की श्रेणी के अनुरुप उसको विशेषण का अमुक अर्थ लेना है. और मशीन पूरी समझदारी से वही कार्य करती है. तब हमको इस तरह से शब्दों को शब्द समूह के रूप में नहीं देने होते हैं. साथ ही ये भी निर्देश होता है कि अगर इस शब्द के आगे संज्ञा है तभी इसको विशेषण बनाया जाय अन्यथा इसके क्रिया रूप में प्रयोग किया जाएगा. इसके लिए हम शब्दकोष में कामकाजी/कार्यकारी/चालू तीनों ही रूपों में देते हैं जिसे वह अपने निर्देशों के अनुसार ही ग्रहण करके प्रस्तुत करती है.
जैसे कि : Commonwealth Games अगर हम इसको विशिष्ट संज्ञा समूह का रूप नहीं देंगे तो इसका अर्थ मशीन अपने अनुसार या फिर हमारे शब्दकोष के अनुसार "सामान्य संपत्ति खेल " ले लेगी और इसी लिए इसके लिए हमें "राष्ट्र मंडल खेल" अर्थ देकर संचित करना होता है. इसका एक और पक्ष अंग्रेजी में हम सभी के लिए अगर वह एकवचन है तो "इस" ही प्रयोग करते हैं और उसका अर्थ भी "है" ही होता है. President is coming next week . इसका सामान्य अनुवाद "राष्ट्रपति अगले सप्ताह आ रहा है." ही होगा क्योंकि अंग्रेजी में एकवचन के लिए "is " का ही प्रयोग होता है और उसका अनुवाद "है" ही होता है. लेकिन हमारी मशीन इस तरह के जो संज्ञा या संबोधन सम्माननीय रूप में लिए जाते हैं उनके लिए उनके अनुरुप ही शब्दों का चयन करती है क्योंकि उसके लिए हम आम भाषा में "है" नहीं बल्कि "हैं" का प्रयोग करते हैं. यही बात यहाँ राष्ट्रपति पर भी लागू होती है. अंग्रेजी में "हैं" के लिए "are " का प्रयोग होता है और इसके लिए उस संज्ञा का बहुवचन होना चाहिए. हमारा मशीन अनुवाद इस बात को अच्छी तरह से वाकिफ होता है कि हमें किन स्थितियों में "is " होने के बाद भी " हैं" का प्रयोग करना है और संज्ञा की श्रेणी के अनुसार ही उचित अनुवाद प्राप्त करना है. इसके अंतर्गत सभी सम्माननीय शब्दों को लिया गया है जैसे कि माता-पिता, शिक्षक , प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आदि आदि जिनके साथ हम सम्माननीय के भाव से "हैं" का प्रयोग करते हैं. |
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010
मशीन अनुवाद का विस्तार - 5
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010
मशीन अनुवाद का विस्तार
|
| साधारण क्रिया को भी अगर हम लें तो हमें एक अंग्रेजी क्रिया के लिए हिंदी में कई क्रियाएं मिल जाती हैं और फिर मशीन के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि उसको कैसे अनुवाद करे ?
*milk is boiling. दूध उबल रहा है. *Ram is boiling the water. राम पानी उबाल रहा है. तब उनका अनुवाद सही ही आएगा क्योंकि मशीन इस बात से वाकिफ है कि उसको किस के लिए क्या अनुवाद लाना है? इसको और अधिक स्पष्ट करने के उद्देश्य से हम क्रिया रूप को भी ले सकते हैं जिसके दो और उससे भी अधिक अर्थ हो सकते हैं और वे आपस में किसी भी तरह से मिलते भी नहीं हैं . "put on " इस क्रिया रूप के कई अर्थ हिंदी में होते हैं . 1. रखना. Put this book on the table. यह किताब मेज पर रखिये . 2 पहनना He put on the blue shirt. वह नीली शर्ट पहनता है / उसने नीली शर्ट पहनी . 3. लगाना. She put the cream on her face. वह चेहरे पर क्रीम लगाती है / उसने चेहरे पर क्रीम लगाईं . 4. चालू करना Put on the TV. टीवी चालू करिए . 5. जलाना Put on the tubelight. ट्यूबलाईट जलाइए .
|
मशीन अनुवाद का विस्तार – 5
working women कामकाजी महिला
मशीन अनुवाद का विस्तार