रविवार, 28 फ़रवरी 2010

दोहवाली ..... भाग .....6 और ...7



जन्म  --- 1398
निधन ---  1518


समझाये समझे नहीं, पर के साथ बिकाय ।
मैं खींचत हूँ आपके, तू चला जमपुर जाए ॥ 51 ॥

हंसा मोती विण्न्या, कुञ्च्न थार भराय ।

जो जन मार्ग न जाने, सो तिस कहा कराय ॥ 52 ॥

कहना सो कह दिया, अब कुछ कहा न जाय ।

एक रहा दूजा गया, दरिया लहर समाय ॥ 53 ॥

वस्तु है ग्राहक नहीं, वस्तु सागर अनमोल ।

बिना करम का मानव, फिरैं डांवाडोल ॥ 54 ॥

कली खोटा जग आंधरा, शब्द न माने कोय ।

चाहे कहँ सत आइना, जो जग बैरी होय ॥ 55 ॥

कामी, क्रोधी, लालची, इनसे भक्ति न होय ।

भक्ति करे कोइ सूरमा, जाति वरन कुल खोय ॥ 56 ॥

जागन में सोवन करे, साधन में लौ लाय ।

सूरत डोर लागी रहे, तार टूट नाहिं जाय ॥ 57 ॥

साधु ऐसा चहिए ,जैसा सूप सुभाय ।

सार-सार को गहि रहे, थोथ देइ उड़ाय ॥ 58 ॥

लगी लग्न छूटे नाहिं, जीभ चोंच जरि जाय ।

मीठा कहा अंगार में, जाहि चकोर चबाय ॥ 59 ॥

भक्ति गेंद चौगान की, भावे कोई ले जाय ।

कह कबीर कुछ भेद नाहिं, कहां रंक कहां राय ॥ 60 ॥

घट का परदा खोलकर, सन्मुख दे दीदार ।

बाल सनेही सांइयाँ, आवा अन्त का यार ॥ 61 ॥

अन्तर्यामी एक तुम, आत्मा के आधार ।

जो तुम छोड़ो हाथ तो, कौन उतारे पार ॥ 62 ॥

मैं अपराधी जन्म का, नख-सिख भरा विकार ।

तुम दाता दु:ख भंजना, मेरी करो सम्हार ॥ 63 ॥

प्रेम न बड़ी ऊपजै, प्रेम न हाट बिकाय ।

राजा-प्रजा जोहि रुचें, शीश देई ले जाय ॥ 64 ॥

प्रेम प्याला जो पिये, शीश दक्षिणा देय ।

लोभी शीश न दे सके, नाम प्रेम का लेय ॥ 65 ॥

सुमिरन में मन लाइए, जैसे नाद कुरंग ।

कहैं कबीर बिसरे नहीं, प्रान तजे तेहि संग ॥ 66 ॥

सुमरित सुरत जगाय कर, मुख के कछु न बोल ।

बाहर का पट बन्द कर, अन्दर का पट खोल ॥ 67 ॥

छीर रूप सतनाम है, नीर रूप व्यवहार ।

हंस रूप कोई साधु है, सत का छाननहार ॥ 68 ॥

ज्यों तिल मांही तेल है, ज्यों चकमक में आग ।

तेरा सांई तुझमें, बस जाग सके तो जाग ॥ 69 ॥

जा करण जग ढ़ूँढ़िया, सो तो घट ही मांहि ।

परदा दिया भरम का, ताते सूझे नाहिं ॥ 70 ॥


क्रमश:

दोहवाली --- भाग –1 / भाग – 2 /भाग – 3 /भाग – 4 / भाग 5 /

शनिवार, 27 फ़रवरी 2010

अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी रूप

अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी रूप

भाग -३


आज हम फिर से कुछ ऐसे अंग्रेजी - हिन्दी शब्दों को देखेंगे जिनका प्रयोग कार्यालय में राजभाषा संबंधी दैनिक कार्यों में होता है-.

क्रम सं०

अंग्रेजी

हिन्दी

१-

ACCOUNT NUMBER

लेखा संख्या

२-

ALLOTMENT OF FUNDS

निधि आबंटन

३-

BASIC SCALE OF PAY.

मूल वेतन मान

४-

BUDGET FORECAST

बजट पूर्वानुमान

५-

DAILY ALLOWANCE

दैनिक भत्ता

६-

ENTITLEMENT

हकदार

७-

EFFECTIVE

प्रभावी

८-

FINANCIAL HARDSHIP

वित्त्तीय कठिनाई

९-

LEAVE WITH PAY

सवेतन छुट्टी

१०-

REIMBURSEMENT

प्रतिपूर्ति

११-

TALLY

मिलान

१२-

TIME BARRED CLAIM

कालातीत दावा

१३-

UNDER CONSIDERATION

विचाराधीन

१४-

VERIFICATION

सत्यापन

१५-

VIOLATION

उल्लंघन

१६-

VISA

प्रवेशपत्र

१७-

WARRANT

अधिपत्र

१८-

WHOLETIME

पूर्णकालिक

१९-

WORKSHEET

कार्य पत्रक

२०-

ZONE

अंचल