पिछली बार अपने कुछ हाइकु पढवाया था, जिन्हें आप यहाँ पढ सकते हैं। आज फिर कुछ हाइकु आपसे बाँट रहा हूँ।
अपहरण
देश में विकास का
शुभ लक्षण।
जो भी सोचेगा
इंसानियत पर
नहीं बचेगा।
चलो खरीदें
कोई सस्ता-सा कल
महंगाई में।
बच्चे करते
दूरदर्शनासन
चौबीसों घंटे।
हुए अमीर
गरीबी पर लिख
क्या तकदीर।
मार ही डाला
इन आलोचकों ने
नये कवि को।
मां और बाप
सुन टीनएज़र
हो चुपचाप।