श्री संतोष कुमार गुप्‍ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्री संतोष कुमार गुप्‍ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 सितंबर 2011

इंडिया 2020

इंडिया 2020

मैं वैसे तो बहुत ही बातूनी किस्‍म का आदमी रहा हूँ और लम्‍बी रेल यात्राओं के दौरान जब 02-02 दिन रेल में बैठे रहने के अलावा मेरे पास कोई काम नहीं रहता है तो मजबूरी में या यों कहे कि आदतन  सह यात्रियों के साथ वार्ता करना ही पड़ता है। मैं बेतकल्‍लुफ होकर सह यात्रियों के साथ बातें करता हूँ। कुछ उनकी सुनता हूँ और बहुत कुछ अपनी बताता हूँ। मेरी इस आदत पर बीवी कुढ़ती है और मुझे समझाने की लाख कोशिश करती है कि सह यात्रियों के भेष में जहरखुरानी गिरोह के लोग भी होते है और आप निश्चितं होकर अनजान लोगों से बातें करते हैं उनके द्वारा दिए गए खाने को खा लेते हैं। मेरी इस हरकत को वह कई बार अपनी सासूजी के सामने ऊजागर भी कर चूकी है जिससे मेरी कानखिचाई भी हो चुकी है। इस बार पूर्वोत्‍तर से लौटते समय बीवी ने ट्रेन में सह यात्रियों से संयमित वार्ता करने संबंधी शर्त मुझ पर लाद दी ओर मैंने भी शर्त की स्‍वीकारोक्ति दे दी।
निर्धारित तिथि को सपरिवार रेलवे स्‍टेशन पर पहुँच गया। मुझे अपने शर्त पर खरा उतरना था इसलिए मैंने एक नायाब तरीका निकाल लिया था। अपने आप को व्यस्त रखने के उद्देश्‍य से मैने बुक स्‍टाल से पूर्व राष्‍ट्रपति ए.पी.जे. कलाम द्वारा लिखित ‘’इंडिया 2020’’ पुस्‍तक खरीद ली और सपरिवार अपने बर्थ पर कब्‍जा जमा लिया। अपने परिवार को व्‍यवस्थित कर मैं पुस्‍तक पढ़ने लगा। इस बीच हमारे सामने वाली बर्थ पर बैठे युवा दम्‍पति ने मेरे बच्‍चों के साथ दोस्‍ती कर ली, बच्‍चे उनसे बातें करने लगे। मेरी श्रीमतीजी भी उनसे बातें करने लगी। औपचारिकतावश मैंने उनसे एक-दो बातें की और किताब पढ़ने में लग गया क्‍योंकि मुझे हर हाल में इस बार शर्त जीतनी जो थी। इस बीच श्रीमती जी और उस दम्‍पति के बीच बातें होती रहीं तथा मुझे ज्ञात हुआ कि वे अपने पिताजी को लेकर मुम्‍बई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर अस्‍पताल इलाज के लिए जा रहे हैं।
मैंने ‘’इंडिया 2020’’ किताब शर्त जीतने के उद्देश्‍य से पढ़ना आरंभ किया था किन्‍तु अब मैं उस किताब में महामहिम द्वारा लिखित भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धियों तथा भविष्‍य के ‘’विश्‍वशक्ति भारत की योजनाओं’’ में खोने लगा था। अब मुझमें उस किताब की हर पक्ति को पढ़ने की भूख सवार हो चुकी थी, मैं बस उस किताब को हर हाल में पढ़ना चाहता था। बीच में कई बार पत्‍नी ने भोजन करने का आग्रह भी किया। इस पर मैंने उन्‍‍हें भोजन कर लेने के लिए कह दिया। उस किताब ने मुझे उत्‍साह से इस कदर सराबोर कर दिया कि मेरी भूख समाप्‍त हो गई। मैं किताब पढ़े जा रहा था। इस बीच कुछ हो-हल्‍ला होने लगा। मैंने उत्‍सुकतावश परदा हटाया तो ज्ञात हुआ कि पटना स्‍टेशन आ गया है और आगे लाइन पर मेन्‍टनेस कार्य चल रहा है। मैं चहलकदमी करने के लिए स्‍टेशन पर उतर गया। मुझे कुछ पीने की इच्‍छा और मैं कॉफीशॉप की ओर बढ़ा ही था कि मेरी बर्थ के साथ यात्रा कर रहे महोदय 02 कुल्‍हड़ के साथ मुस्‍कुराते हुए प्रकट हो गए। मैंने भी धन्‍यवाद देते हुए एक कुल्‍हड़ धर लिया और फिर बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान स्‍टेशन पर बहुत सारे लोग बैठे दिखाई दिए। कुछ लोग अपनी गाड़ी के इंतजार में ऊँघ रहे थे। कुछ लेटे हुए थे। इनमें से कुछ तो यात्री थे पर कुछ प्‍लेटफार्म पर ही जिन्‍दगी बसर करने वाले लग रहे थे।
इस दौरान चाय की चुस्कियों के साथ हमारी बातचीत बदस्‍तुर जारी थी। मैंने घड़ी पर नजर दौड़ाई। रात के 11:45 बज गए थे। इस बीच मैंने एक व्‍यक्ति को प्‍लेटफार्म पर टहलते देखा जो टकटकी लगाए हुए हमे देख रहा था। उसके हावभाव से वह मजदूर लग रहा था।  इस बीच सिग्‍नल डाउन हो गया और हम लोग बोगी के दरवाजे पर खड़े हो गए। ट्रेन मंथर गति से आगे बढ़ने लगी कि अचानक वह मजदूर हमारे पास आया और भोजपूरी में कहने लगा ‘’साहब, तीन दिन से खइले नाहीं बाणीं, आप जउन चाय पियत बाणीं उ थोड़ा छोड़ देई। हम पियब।‘’ (साहब, तीन दिन से खाना नहीं खाया हूँ। आप जो चाय पी रहे हैं उसे थोड़ा छोड़ दीजिए, मैं पी लूँगा।) मैं हतप्रभ हो गया। मैंने उसे चाय के लिए पैसे की पेशकश की पर उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया। अंतत: मैंने जबरदस्‍ती उसे 10 रूपए दिए और बर्थ पर बैठ गया।
मैने महसूस किया कि ‘’इंडिया 2020’’ मुझे मुँह चिढ़ा रही है।

शनिवार, 6 अगस्त 2011

क्‍या अब भी रक्‍तदान करने का कारण किसी को समझाना पड़ेगा ........?

क्‍या अब भी रक्‍तदान करने का कारण किसी को समझाना पड़ेगा ........?

आज मेरी निर्माणी के अस्‍पताल में रक्‍तदान का कार्यक्रम प्रायोजित किया गया है। हम सभी इसके महत्‍ता से परिचित हैं। मानव ने चिकित्‍सा विज्ञान में खूब प्रगति कर ली है हृदय, गुर्दा प्रत्‍यारोपण अब तो आम बात हो गई है। अब तो कृत्रिम हृदय भी सफलतापूर्वक तैयार कर मानव शरीर में स्‍थापित कर लिया गया है किन्‍तु विचारणीय तथ्‍य यह है कि उपरोक्‍त तमाम वैज्ञानिक उपलब्धियों के बावजूद भी अभी तक हम रक्‍त का विकल्‍प नहीं बना पाए हैं।   
खेल-खेल में अपने बच्‍चे को लगी खरोच से निकलते खून को देख तुरन्‍त डॉक्‍टर के पास ऐसे दौड़ते हैं कि दुनियॉं के हम पहले व एकमात्र अभिभावक हैं। हम सभी अनभिज्ञ नहीं हैं कि प्रतिवर्ष कई हजारों लोग दुर्घटना का शिकार होकर रक्‍त के आभाव में काल के मुँह में समा जाते हैं। इसके अतिरिक्‍त थैलिसिमिया से पीडित बच्‍चों की पीड़ा से क्‍या हम सभी वाकिफ नहीं हैं ? वैसे तो रक्‍तदान पूरी तरह स्‍वैच्छिक होता है तथा रक्‍तदान करना बंधनकारी नहीं होता है फिर भी सरकार इसे जनहित में प्रोत्‍साहित करते हुए रक्‍तदाता को कुछ सुविधाएं प्रदान करती है। कॉलेज के दिनों में तथा एन.सी.सी. प्रशिक्षण के दौरान इनका मैं पहले भी उपभोग कर चुका हूँ। उन दिनों रक्‍तदान करने से अधिक उससे प्राप्‍त होने वाली सुविधाओं का मोह ज्‍यादा था पर अब स्थिति बदल चुकी है। अब मैं दो प्‍यारे बच्‍चों का पिता हूँ। यकीनन उनकी सलामती की सोच ने मुझे रक्‍तदान करने के लिए मजबूर कर दिया है। इस दृष्टिकोण से मैं स्‍वयं को स्‍वार्थी पाता हूँ ; स्‍वार्थवश ही सही, पर रक्‍तदान करने जा रहा हूँ। रक्‍तदान करने से पूर्व अपने उन सहयोगियों के लिए महाभारतकालिन एक किंवदन्ति का उल्‍लेख करना चाहता हूँ जो इस आयोजन के प्रति अनभिज्ञ हैं या जानबुझ कर हो रहे हैं। 
प्राचीनकाल में आज की भॉंति नहाने के लिए बाथरूम नहीं होते थे। महिलाएं ब्रह्म मूहर्त में उठकर स्नान करने के लिए नदी के घाट पर पहुँच जाती थी तथा अजोरा होने से पहले ही स्‍नान आदि करके अपने घरों में लौट जाती थी। ऐसे ही ब्रह्म मूहर्त में एक दिन द्रौपदी अपने दासियों के साथ स्‍थान करने घाट की ओर निकलीं । अभी सूर्य देवता का उदय नहीं हुआ था। मंद-मंद बयार चल रही थी। घाट के समीप पहुँचते ही द्रौपदी की नजर एक साधु महाराज पर पड़ी जो कटिले झा‍डियों के झुरमुट में फंसे अपने लंगोट को निकालने का प्रयास कर रहे थे। लंगोट निकालने की प्रक्रिया में साधु महाराज ने थोड़ा जोर लगाया किन्‍तु लंगोट निकलने के बजाय बुरी तरह से फट गया और पहनने लायक नहीं रहा। अब तक साधु महाराज को महिलाओं के आने का आभास हो गया। अपनी लाज बचाने के उद्देश्‍य से साधु महाराज कटिले झा‍डियों के झुरमुट में छीपने लगे।
द्रौपदी ने सारा मामला समझ लिया और अपनी आँचल फाड़कर एक स्‍थान पर रख दिया और एक तरफ हटते हुए कहा, "पिताजी, मैं आपकी स्थिति समझ गई हूँ। कृपया इस वस्‍त्र को स्‍वीकार करें।" इसके बाद द्रौपदी अपनी दासियों के साथ स्‍नानघाट पर अपनी नियमित क्रिया कर राजमहल लौट गईं। बात आई-गई हो गई और द्रौपदी ने भी इसके संबंध में किसी से कोई चर्चा नहीं की।
इस बीच हस्तिनापुर में कौरवों ने द्युत क्रीड़ा में माहिर अपने कपटी मामा शकुनी के साथ मिलकर पांडवों को हस्तिनापुर से निकालने का षडयंत्र रचा और कामयाब भी हुए। पांडवों का सर्वस्‍व जीत कर भी कौरवों को शांति नहीं हुई बल्कि उन्‍होंने सुनियोजित योजना के अन्‍तर्गत पांडवों को और लज्जित करने के उद्देश्‍य से अंतिम दाँव के रूप में द्रौपदी को ही दाँव पर लगाने के लिए उकसा दिया। परिणाम भी कौरवों के मनानुकूल ही रहा। कौरव अब अपनी नीचता की सीमा लांघने लगे और दुर्योंधन ने भरी सभा में अपने भ्राता दु:शासन को द्रौपदी का चीरहरण करने का आदेश दे डाला। पांडव चूँकि द्रौपदी को हार चुके थे, अत: सर झुकाकर अपमान का घुट पीने के अतिरिक्‍त कुछ नहीं कर सके। पूरा दरबार बेबस था। धृतराष्‍ट अपने पुत्र मोह में इतने अंधे हो गए कि अपनी पुत्रवधू का अपमान होता देखकर भी कुछ नहीं बोले । पितामह भीष्‍म, गुरू द्रोणचार्य, मंत्रिगण व अन्‍य दरबारी, शासकीय नौकर-चाकर, दास-दासियॉं राजभक्ति के प्रति बंधे हुए बेबस अनर्थ होता देख रहे थे।
इस बीच दु:शासन रानीवास से द्रौपदी को उसके केशों से पकड़ कर घसीटता हुआ भरी सभा में ले आया। द्रौपदी अपनी रक्षा के लिए चिखती- चिल्‍लाती रही पर उसकी रक्षा के लिए कोई नहीं आया। आते भी कैसे ? हस्तिनापुर के राजवंश से कौन बैर लेता ? पूरे हस्तिनापुर में हहाकार मच गया ।
द्रौपदी का क्रंदन सुनकर स्‍वर्गलोक भी डोल गया। देवता भी बेबस हो गए थे परन्‍तु इस अनर्थ से द्रौपदी को बचाने का यत्‍न करने लगे। देवताओं ने कहा कि ‘’मुनष्‍य अपने कर्मों का फल पाता है तथा उसके किए हुए पाप और पुण्‍य उसके साथ रहते हैं।’’ अंतत: चित्रगुप्‍त को आदेश दिया गया कि वह द्रौपदी के कर्मों का हिसाब करें। चित्रगुप्‍त ने वैसा ही किया तथा देवताओं को बताया कि किस तरह बहुत पहले द्रौपदी ने संकट में फँसे साधू महाराज की लाज अपने ऑंचल को फाड़कर बचाई थी और वहीं ऑंचल का वस्‍त्र अब ब्‍याज के रूप में बढ़कर असंख्‍य वस्‍त्रों का अंबार बन चुका है।
अब क्‍या था, समस्‍या का समाधान निकल गया था। कृष्‍ण भगवान ने इन्‍हीं वस्‍त्रों के अम्‍बारों से द्रौपदी की लाज बचाई।
क्‍या अब भी रक्‍तदान करने का कारण किसी को समझाना पड़ेगा ..........?

बुधवार, 6 जुलाई 2011

रविवार, 6 मार्च 2011

गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. स्‍टैण्‍ड एलोन वर्जन

गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. स्‍टैण्‍ड एलोन वर्जन

गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. एक प्रकार का इनपूट मेथड़ है जो कि रोमन की-बोर्ड के माध्‍यम से यूनिकोड समर्थित भाषा में टंकण करने की स्‍वतंत्रता प्रदान करता है। इसके द्वारा उपयोगकर्ता लैटिन लिपि की ध्‍वनि अर्थात उच्‍चारण अनुरूप किसी शब्‍द या वाक्‍यांश विशेष को वांछित भाषा में टंकित कर सकता है। उदाहरण के लिए अंग्रेजी के "hamesha" शब्‍द को यह आई.एम.ई. हिन्‍दी में "हमेशा" के रूप में प्रदर्शित करेगा।

गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. अम्‍हेरिक, अरबी, बंगाली, फारसी, ग्रीक, गुजराती, हीब्रू, हिन्‍दी, कन्‍नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओरिया, पंजाबी, रूसी, संस्‍कृत, सर्बियन, सिंहली, तमिल, तेलगु, तिघरियन तथा उर्दू जैसे कुल 22 भिन्‍न भाषाओं में नि:शुल्‍क उपलब्‍ध है। 

मूलत: यह ऑन-लाइन टाइपिंग टूल है  तथा दिनो-दिन लोकप्रिय होता जा रहा है किन्‍तु  इसके इन्‍स्‍टालेशन हेतु इंटरनेट कनेक्‍शन की अनिवार्यता एक बहुत बड़ी समस्‍या बनी हुई है क्‍योंकि यह टूल  केवल उसी कम्प्‍यूटर में इंस्‍टाल किया जा सकता है जो इंटरनेट से जुड़ा हुआ हो। इस प्रक्रिया में वस्‍तुत:  इन्‍स्‍टालर एक्जिक्‍यूट होनेवाला एक रैपर स्‍टब डाउनलोड करता है। जब आप इस फाइल को रन करते हैं  तो यह आपको अद्यतन इन्‍स्‍टालर डाउनलोड कर सिस्‍टम पर आई.एम.ई. संस्‍थापित करने देता है और सफल संस्‍थापना उपरान्‍त स्‍वयं को डिलिट कर देता है। ऐसा करके गुगल कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि  प्रयोगकर्ता को सदैव गुगल ट्रांस्लिट्रेशन टूल का नवीनतम संस्‍करण उपलब्‍ध होता रहे परन्‍तु गुगल कंपनी की यही दृष्टिकोण ऐसे सभी कंप्‍यूटर जो इन्‍टरनेट से नहीं जुड़े हैं, में देशी भाषा के संस्‍थापना में बाधक हो रही है। उदाहरण के लिए भारत जैसे विकासशील देश में जहॉं अब भी बहुत सारे कंप्‍यूटर इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं। गुगल द्वारा उक्‍त टाइपिंग टूल का स्‍टैंडएलोन ऑफ-लाइन संस्‍करण उपलब्‍ध नहीं करवाए जाने के कारण भारत में लोग इस टाइपिंग टूल को अपने स्‍वतंत्र पर्सनल कम्‍प्‍यूटर सिस्‍टम में इंस्‍टाल कर पाने में असमर्थ हैं।

समाधान

इस समस्‍या का समाधान गुगल ट्रॉंस्लिट्रेशन टाइपिंग टूल के ऑन-लाइन वर्जन के वास्‍तविक आई.एम.ई. इंस्‍टालर की क्रमश: लोकेशन ज्ञात कर स्‍टैंडएलोन ऑफ-लाइन संस्‍करण में परिवर्तित कर निकाला जा सकता है। चूँकि वास्‍तविक ट्रॉंस्लिट्रेशन आई.एम.ई. आपके सिस्‍टम में स्‍टब डाउनलोडर के माध्‍यम से डाउनलोड होता है अत: आप उसका लोकेशन सहजता से ज्ञात कर सकते हैं तथा उसका प्रयोग कर स्‍वतंत्र कम्‍प्‍यूटर में पूर्वोक्‍त टाइपिंग टूल इंस्‍टाल कर सकेंगे। इंस्‍टालेशन विधि निम्‍नानुसार है :-

  1. सर्वप्रथम एडमिनिस्‍ट्रेटिव प्रिविलेजयुक्‍त विंडोज कम्‍प्‍यूटर को इंटरनेट से कनेक्‍ट कर हिन्‍दी टंकण हेतु गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. युनिकोड एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिएwww.google.com/ime/transliteration बेबसाइट ओपन करें।
  2. आवश्‍यकता अनुसार क्रमश: ड्रॉपडाउन मेन्‍यू से आई.एम.ई. भाषा तथा कम्‍प्‍यूटर की आवश्‍यकता अनुरूप रेडियो बटन का प्रयोग कर 32 बिट अथवा 64 बिट का चयन कर ”Download Google IME”प्रेस बटन को दबा दें। सामान्‍यत: आम प्रयोग के पर्सनल कम्‍प्‍यूटर 32 बिट वाले ही होते हैं।   

  1. ऐसा करते ही स्‍क्रीन पर googlehindiinputsetup.exe. नामक एक फाइल उभर आएगा जिसे सेव फाइल प्रेस बटन दबा कर अपने सिस्‍टम में सेव कर लें। मेरे द्वारा दिनांक 16 जूलाई, 2010 को डाउनलोडेड इस फाइल की साइज 554 KB (567,624 bytes) थी। 
 
.
  1. अब अपने कम्‍प्‍यूटर पर डाउनलोड हुए googleinputsetup.exe फाइल की लोकेशन ज्ञात कर माउस डबल क्लिक से इन्‍स्‍टालर को सक्रिय करें। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि आपका कम्‍प्‍यूटर इंटरनेट से जुड़ा रहे ।

  1. विंडोज मशीन के आपके सीक्‍यूरिटी सेटिंग के अधार पर आपको “do you want to run this file?” नामक सीक्‍यूरिटी वार्निंग प्राप्‍त हो सकता है । ऐसी स्थिति में माउस से रन प्रेस बटन को क्लिक कर दें।  

  1. अब इंस्‍टालर इंटरनेट से कनेक्‍ट हो जाएगा तथा वास्‍तविक इंस्‍टालर फाइल डाउनलोड करना आरंभ कर देगा।

   7.      डाउनलोड समाप्‍त होते ही गुगल स्‍टब इंस्‍टालर वास्‍तिवक इंस्‍टालर आरम्‍भ कर देगा तथा प्रथम स्क्रिन के रूप में एंड यूजर लाइसेंस एग्ररमेंट प्रदर्शित हो जाएगा।

   8.  कृपया ‘नेक्‍सट’’ प्रेस बटन को क्लिक नहीं करें क्‍योंकि हम आई.एम.ई. को इस रूप में इंस्‍टाल नहीं करना चाहते हैं। अब हमे विंडोज मशीन पर वास्‍विक इंस्‍टालर का लोकेशन ज्ञात करना होगा।

गुगल ट्रॉस्लिट्रेशन आई.एम.ई. ऑफ- लाइन इन्‍स्‍टालर लोकेट करने की पहली पद्धति

1.         अपने कम्‍प्‍यूटर में गुगल निर्मित सॉफ्टवेयर डायरेक्‍टरी को खोजें। यदि आप पहले से ही गुगल कम्‍पनी द्वारा निर्मित कोई उत्‍पाद अर्थात सॉफ्टवेयर प्रयोग में ला रहे हैं तो उसके इन्‍स्‍टालेशन डायरेक्‍टरी को खोजें। मेरे कम्‍प्‍यूटर में गुगल कम्‍पनी के उत्‍पाद अर्थात सॉफ्टवेयर c:\Program Files\google डायरेक्‍टरी में इन्‍स्‍टाल्‍ड है। मैं इसी डायरेक्‍टरी का प्रयोग अगली कार्रवाई हेतु करूँगा। 

2.         c:\ ड्राइव के अर्न्‍तगत बने क्रमश:Program Files\google फोल्‍डर से होते हुए Update\ Download. फोल्‍डर को लोकेट कर लें।

3.         अब आप c:\Program Files\google\ Update\ Download फोल्‍डर के अन्‍तर्गत अत्‍यन्‍त लम्‍बा नामवाला डायरेक्‍टरी बना पाएंगे जो कि ‘’{‘’ चिह्न से आरम्‍भ होकर ‘’ }‘’  चिह्न से समाप्‍त होगा तथा इस डायरेक्‍टरी के नाम में चार ‘’-‘’ चिह्न बने होंगे है। उदाहरण के लिए मेरे कम्‍प्‍यूटर में इस डायरेक्‍टरी का नाम {0FF3CE40-F329-483C-A3F5-03BFCC07A90C}है।

4.         अंतिम चरण में पूर्वोक्‍त डायरेक्‍टरी में आप .exe एक्‍सेटशन युक्‍त googlehindiinputsetup.exe फाइल बना पाएंगे। आप पाएंगे कि इस .exe एक्‍सेटशन युक्‍त फाइल का नाम तथा आप द्वारा पूर्व में डाउनलोड किए गए स्‍टब इन्‍स्‍टालर का नाम एक ही है किन्‍तु इसका साइज पहले डाउनलोड किए गए फाइल की अपेक्षा बड़ा होगा। मेरे कम्‍प्‍यूटर में इस फाइल की संख्‍या 3.18 MB (3,337,200 बाइट्स) है।

अंतिम चरण में पूर्वोक्‍त फाइल को किसी भी एक्‍सटरनल मीडिया जैसे की पेन ड्राइव या सी.डी. में कॉपी कर स्‍वतंत्र पी.सी. में डबल क्लिक कर रन कर दें। इस फाइल के रन होते ही संबंधित कम्‍प्‍यूटर में गुगल आई.एम.ई. इंस्‍टाल हो जाएगा।

विंडोज रजिस्‍टरी का प्रयोग कर गुगल ट्रॉस्लिट्रेशन आई.एम.ई. ऑफ-लाइन इन्‍स्‍टालर लोकेटकरने की द्धितीय पद्धति

1.         यदि किसी कारणवश उस डायरेक्‍टरी विशेष को लोकेट नहीं कर पाते हैं जिसमें गुगल सॉफ्टवेयर इंस्‍टाल्‍ड है तो आप विंडोज रजिस्‍टरी एडिटर का प्रयोग कर ऑफ-लाइन स्‍टैण्‍ड एलोन आई.एम.ई. इन्‍स्‍टालर को लोकेट कर सकते हैं।

2.         कमाण्‍ड प्राम्‍पट में  “regedit” टाइप कर माउस से ओ.के. प्रेस बटन दबा दें। ऐसा करते ही रजिस्‍टरी एडिटर ओपन हो जाएगा।

3.         अब क्रमश: एडिट तथा फाइंड को माउस से सक्रिय कर MUIcache. खोजें।

 4.         अब रजिस्‍टरी में MUIcache key हाईलाइट होकर प्रदर्शित हो जाएगा।  तदुपरान्‍त MUIcache पर राइट क्लिक कर माउस से एक्‍स्‍पोर्ट कमांड क्रियान्वित करें।

5.         रजिस्‍ट्ररी के MUIcache ब्रान्‍च को टेक्‍स्‍ट फाइल में MUIcache.txt नामक एक्‍स्‍टेंशन फाइल से सेव करें।

6.   अब MUIcache.txt  को नोटपेड जैसे किसी भी टेक्‍स्‍ट एडिटर सॉफ्टवेयर में ओपन कर \Update\Download\. वाक्‍यांश को सर्च करें।  उक्‍त वाक्‍यांश सर्च करने के उपरान्‍त उसके पूर्ण पॉथ का अनुसरण करते हुए standalone Hindi IME installer को कॉपी कर लें । पूर्वोक्‍त फाइल को किसी भी एक्‍सटरनल मीडिया जैसे की पेन ड्राइव या सी.डी. में कॉपी कर स्‍वतंत्र पी.सी. में डबल क्लिक कर रन कर दें। इस फाइल के रन होते ही संबंधित कम्‍प्‍यूटर में गुगल आई.एम.ई. इंस्‍टाल हो जाएगा।

इन्‍स्‍टॉलेशन :- इस आई.एम.ई. को इन्‍स्‍टॉल करने हेतु सर्वप्रथम अपने सिस्‍टम को इंटरनेट से कनेक्‍ट कर गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. इंस्‍टालेशन वेबपेज ओपन कर लें। तदुपरान्‍त कम्‍प्‍यूटर के ऑपरेटिंग सिस्‍टम के अनुरूप ड्रॉप डाउन मेन्‍यू अपेक्षित विकल्‍प का चयन करें। ऐसा करते ही डेस्‍कटॉप पर ‘’गुगल हिन्‍दी इनपूट सेटअप विजार्ड’’ नामक विन्‍डो ओपन हो जाएगा। अब उपयोगकर्ता उक्‍त विजार्ड में विद्यमान एन्‍ड यूजर लाइसेंस एग्रीमेन्‍ट सूचक चेक बॉक्‍स में माउस से क्लिक कर क्रमश: नेक्‍स्‍ट तथा फिनिश प्रेस बटन दबा दे। अब सिस्‍टम में गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. स्‍वत: ही इन्‍स्‍टॉल हो जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि एक ही सिस्‍टम पर एक से अधिक भाषाओं के लिए आई.एम.ई. इन्‍स्‍टॉल किया जा सकता है। 

कॉंफिगरेशन :- गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. को नोटपैड जैसे किसी भी एप्लिकेशन के साथ प्रयोग में लाए जाने हेतु सर्वप्रथम नोटपैड को ओपन कर डेस्‍कटॉप पर विद्यमान लैग्‍वेज बार में से गुगल आई.एम.ई. लैग्‍वेज ऑयकन को क्लिक करें । ऐसा करते ही आप नोटपैड में टंकण करने में सक्षम हो जाएंगे।

लैग्‍वेज बार एनेबल अर्थात सक्रिय किया जाना:- विंडोज एक्‍स.पी. में यदि कम्‍प्‍यूटर में लैग्‍वेज बार एनेबल अर्थात सक्रिय नहीं किया गया है तो उक्‍त को निम्‍नानुसार सक्रिय किया जा सकता है:-

1.      अपने कम्‍प्‍यूटर के क्रमश: स्‍टार्ट एवं प्रोग्राम मेन्‍यू से होते हुए कन्‍ट्रोल पैनल में जाऍं। वहॉं 'रिजनल एण्‍ड लैंग्‍वेज ऑप्‍शन' को सक्रिय करते हुए 'लैंग्‍वेज' टैब को क्लिक करें। 

2.      तदुपरान्‍त 'इन्‍स्‍टॉल फाइल्‍स फार काम्‍पेलेक्‍स स्क्रिप्‍ट चेक बॉक्‍स' के सम्‍मुख प्रदर्शित चेक बॉक्‍स को क्लिक कर 'ओ.के.' प्रेस बटन को दबाएं। यदि आपके कम्‍प्‍यूटर में विंडोज एक्‍स.पी. पूर्ण रूप से इन्‍स्‍टॉल किया गया होगा तो सिस्‍टम स्‍वत: ही कॉम्‍प्‍लेक्‍स स्क्रिप्‍ट हेतु वांछित फाइल्‍स इन्‍स्‍टॉल कर देगा अन्‍यथा विन्‍डोज एक्‍स.पी. सी.डी. को सीडी.रॉम में डाले जाने संबंधी निदेश स्‍क्रीन पर प्रदर्शित करेगा। सीडी.रॉम में वांछित सी.डी. डाले जाने पर कम्‍प्‍यूटर स्‍वत: ही आवश्‍यक फाइल्‍स ग्रहण कर लेगा। ऐसा होते ही इन्डिक लैंग्‍वेज सपोर्ट आपके कम्‍प्‍यूटर परइन्‍स्‍टॉल हो जाएगा। इन्‍स्‍टॉलेशन के अन्तिम चरण में कम्‍प्‍यूटर को 'रिस्‍टार्ट' करें।

3.      गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. की-बोर्ड जोड़ना:  पूर्वोक्‍त विधि द्वारा क्रमश: स्‍टार्ट, सेटिंग्‍स तथा कन्‍टोल पैनल मैन्‍यू से होते हुए रिजनल एण्‍ड लैंग्‍वेज ऑप्‍शन डायलॉग बॉक्‍स के 'लैंग्‍वेज' टैब को सक्रिय कर 'डिटेल' प्रेस बटन को क्लिक करें। ऐसा करते ही 'टेक्‍स्‍ट सर्विस एण्‍ड इनपूट लैंग्‍वेज सर्विस डायलॉग बॉक्‍स' प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें आपके सिस्‍टम में विद्यमान विविध की-बोर्ड तथा उन्‍हें जोड़ने और हटाने हेतु 'ऐड' व 'रिमूव' प्रेस बटन दिखाई देंगे।  'ऐड' बटन को माउस द्वारा प्रेस कर 'इनपूट लैंग्‍वेज' सूची में 'हिन्‍दी' तथा प्रदर्शित 'की-बोर्ड ले-आउट' में 'गुगल आई.एम.ई. की-बोर्ड ले-आउट' को चुन कर 'अप्‍लाय' व 'ओ.के.' बटन को क्लिक करें। ऐसा होते ही गुगल आई.एम.ई. की-बोर्ड आपके कम्‍प्‍यूटर से जुड़ जाएगा।

4.      भाषा परिवर्तन हेतु कुँजी सैट करना: उपरोक्‍त डायलॉग बॉक्‍स में विद्यमान की-सेटिंग्‍स प्रेस बटन को क्लिक कर आवश्‍यकता एवं रूचि अनुसार अंग्रेजी से हिन्‍दी तथा हिन्‍दी से अंग्रेजी में भाषा परिवर्तन हेतु कुँजियों को नए सिरे से सैट किया जा सकता है। सामान्‍यत: भाषा परिवर्तन के लिए ALT+SHIFT को डिफाल्‍ट सेटिंग्‍स के रूप में रखा गया है। भाषा परिवर्तन संबंधी कुँजी सेट करने के उपरान्‍त ओ.के. प्रेस बटन को क्लिक कर दें।

5.      पूर्वोक्‍त क्रिया की समाप्ति के साथ ही कम्‍प्‍यूटर मॉनिटर की दाँयी ओर नीचे एक टास्‍कबार पर ‘स्‍टेटस विंडो’ बना पाएंगे जिसमें भाषा परिवर्तन, चयनित भाषा विशेष के अक्षर संबंधी ले-आउट, मैक्रो सहायता आदि विकल्‍प उपयोगकर्ता के त्‍वरित संदर्भ हेतु मिलेंगे।

टंकण विधि :- इस आई.एम.ई. द्वारा उपयोगकर्ता लैटिन लिपि की ध्‍वनि अर्थात उच्‍चारण अनुरूप किसी शब्‍द या वाक्‍यांश विशेष को नोटपैड, वर्ड पैड, एम.एस. वर्ड, एम.एस. पावर पाइंट, एम.एस. एक्‍सेल आदि टेक्‍स्‍ट एडिटिंग सॉफ्टवेयर में टंकित कर सकता है। जैसे ही उपयोगकर्ता की बोर्ड पर विद्यमान लैटिन अक्षर टाइप करेगा उस स्‍थान विशेष के बगल में ‘एडिट विन्‍डो’ प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें टंकित अक्षर के समतुल्‍य हिन्‍दी में विविध संभावित शब्‍द प्रदर्शित हो जाएंगे। इनमें से वांछित शब्‍द को प्रयोगकर्ता क्रमश: ऐरो तथा तदुपरान्‍त एण्‍टर कुँजी का प्रयोग अपने टेक्‍स्‍ट एडिटिंग सॉफ्टवेयर में समाहित कर सकेगा। 

की-बोर्ड शार्टकट :- अपेक्षित अक्षर न मिलने की स्थिति में उपयोगकर्ता के सुविधा हेतु चयनित भाषा विशेष के वर्णमाला संबंधी ले-आउट को स्‍टेटस विंडो में उपलब्‍ध फ्लेक्सिबल की-बोर्ड माउस से सक्रिय कर प्राप्‍त किया जा सकता है अथवा इस कार्य हेतु नियत की-बोर्ड शार्टकट CTRL+K प्रेस कर पाया जा सकता है।  

मैक्रो :- किसी निर्धारित शब्‍द या वाक्‍यांश को बारम्‍बार टंकण करने से बचने हेतु गुगल आई.एम.ई. में उपयोगकर्ता अपनी आवश्‍यकता एवं रूचि के अनुरूप ‘मैक्रो’ तैयार  कर सकता है । इसके लिए स्‍टेटस विंडो में उपलब्‍ध माउस द्वारा मैनेज मैक्रो विकल्‍प को माउस से सक्रिय किया जा सकता है। ऐसा करते ही मैनेज मैक्रो विंडो ओपन हो जाएगा । अब उपयोगकर्ता ऐड बटन को क्लिक कर दे जिससे मैक्रो टैक्‍स्‍ट व मैक्रो टारगेट कॉलम  में एक खाली रो बन जाएगी। अब मैक्रो टैक्‍स्‍ट कॉलम के नीचे बने सेल को डबल क्लिक कर उसमें लैटिन अक्षर या शब्‍द टाइप करें। इसी प्रकार मैक्रो टारगेट कॉलम के नीचे बने सेल को डबल क्लिक कर उसमें उस लैटिन अक्षर या शब्‍द का समतुल्‍य हिन्‍दी अक्षर या शब्‍द टाइप कर ‘’सेव’’ प्रेस बटन को माउस से क्लिक कर दें।
मैक्रो संपादन :- पूर्वोक्‍त प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए पहले से बनाए गए मैक्रो का संपादन किये जाने की भी व्‍यवस्‍था है । इसके लिए सेल को डबल क्लिक कर उसमें विद्यमान शब्‍द को संपादित कर ‘’सेव’’ प्रेस बटन को माउस से क्लिक कर दें। बनाए गए मैक्रो को स्‍थाई रूप से हटाने के लिए सेल विशेष को सिलेक्‍ट कर की-बोर्ड में विद्यमान ‘’डिलिट’’ बटन को प्रेस करें।

अन्‍य सुविधाएं :- इस आई.एम.ई. में पेज सेटअप तथा एडिट विन्‍डो प्रदर्शित होनेवाले शब्‍दों के फॉन्‍ट तथा साइज, को भी अपनी रूचि के अनुरूप उपयोगकर्ता बदल सकता है। इसके अतिरिक्‍त स्किम विकल्‍प के अन्‍तर्गत .scm एक्‍सटेशन का प्रयोग कर नई भाषाओं को भी टंकित करने सुविधा प्राप्‍त होती है।  

नोट :- हिन्‍दी टंकण हेतु गुगल ट्रांस्लिट्रेशन आई.एम.ई. युनिकोड एप्लिकेशन कोwww.google.com/ime/transliteration बेबसाइट से नि:शुल्‍क इन्‍टरनेटयुक्‍त पी.सी. पर लोड कर उपयोग में लाया जा सकता है।

शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

अनपढ़ हूँ, साहब !

अनपढ़ हूँ, साहब !

जीवन में कुछ घटनाएं अनायास ही घट जाती हैं और व्‍यक्ति-विशेष पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं। आज के भौतिकतावादी युग में हम व्‍यक्ति को देखकर ही उसके प्रति अपना विचार बनाने के आदी हो गए हैं। किसी पुलिसवाले को देखते ही हमारे मन भ्रष्‍ट एवं जुल्‍मी व्‍यक्ति की छवि बन जाती है वहीं फौजी को देखते ही मन में सम्‍मान जाग जाता है, नेता को देखते ही मन में ‘’घृणा’’ और मुँह में ‘’गाली’’............ और रिक्‍शेवाले को देखते ही मतलबपरस्‍त आदमी जो बस पैसे ऐठने का अवसर ........... जो मुश्‍किल वक्‍त में आपके गंतव्‍य स्‍थान पर नहीं पहुँचाने .......... ।

उस दिन ऐसा ही विचार मेरे मन में ‘’उसे’’ देखकर आ  । उस दिन जब मेरी पत्‍नी और 1 माह की बीटिया की तबियत अचानक ही खराब हो गई। मैं बस फैक्‍टरी से आया ही था कि पता चला पत्‍नी और बच्‍ची का शरीर ज्‍वर से तप रहा है। मेरे 4 वर्ष के पुत्र ने कहा ‘’पापा, चलो हास्पि‍टल ले चलो! जैसे ही मैं अपने घर से बाहर निकला वैसे ही इंद्र देव ने हम पर ऐसी कृपा की मात्र 05 मिनटों में पानी से सारा इलाका त्राही-त्राही करने लगा। मैं अपने परिवार के साथ बरसात में रोड पर खड़ा होकर रिक्‍शेवाले की राह देखने लगा।  मैं ऐसी जगह रहता हूँ जो अम्‍बरनाथ नगर परिषद के नक्‍शे पर प्रतिवर्ष केवल मार्च-अप्रैल के महिने में ही प्रदर्शित होता है क्‍योंकि इस दौरान वार्ड के निवासियों से हाउस टैक्‍स के की उगाही होती है। बदले में सुविधाएं इतनी अच्‍छी की रास्‍तों पर गाड़ी चलाने से ही आपकों चॉंद के क्रेटर में सैर करने का आनन्‍द आ जाएगा। कुछ महिने पहले ही हमारा वार्ड कांक्रिट सम्राटों अर्थात ‘’बिल्‍डरों’’ के नजर में चढ़ा था पर मात्र कुछ महिने में यहॉं के ठीक-ठाक रास्‍तों को उन्‍होंने और ठीक-ठाक कर दिया था। ठीक-ठाक करें भी क्‍यों नहीं ? नगर परिषद में जाकर .............. त्‍याग जो करते हैं। मैं मन ही मन बिल्‍डरों, भ्रष्‍ट सरकारी नगर परिषद कार्मिकों, नेताओं नगर सेवकों (नगर भक्षकों) तथा रिक्‍शेवालों को गालियॉं दे रहा था। इस दौरान इंद्र देव की अनवरत कृपा हो रही थी।

इस बीच एक रिक्‍शा नजर आया । मैंने उसे रूकने का इशारा किया पर उसने इशारे का जवाब हाथ हिला कर दिया और आगे बढ़ गया। मैं अपने परिवार की मौजूदगी भूल उसे ‘’अमृत वचन’’ देने लगा। दो मिनट बाद वह लौट आया, मैं बस तैयार ही था, रिक्‍शे के रूकने से पूर्व ही उसमें कूद गया और अपनी पत्‍नी व बच्‍चों को बैठाते ही कहा ‘’हास्पिटल जाना है।‘’ मेरा क्रोध अभी शांत नहीं हुआ था। मैं अन्‍दर ही अंदर कुढ़ रहा था , इस बीच उसने बात छेड़ी’’ साहब , स्‍वामी विवेकानन्‍द जी को जानते हैं...... रामकृष्‍ण परमहंस उनके गुरू थे । बड़े ज्ञानी .............। मुझे उसकी बातों में बिलकुल रूचि नहीं थी पर करता क्‍या हूँ- हॉं करते रहा।

इस बीच मुझे अस्‍पताल नजर आ गया। मैंने उसे तत्‍काल रूकने को कहा और पैसे चुकता कर दिया । इस बीच मैंने उससे पूछा कि क्‍या वह हमारे लिए थोड़ी देर इंतजार करेगा। उसने स्‍वीकारोत्ति में सिर हिला दिया। डॉक्‍टर द्वारा इंजेक्शन देने पर पत्‍नी को तत्‍काल आराम पहुँचा । दवाई लेकर हम उस रिक्‍शेवाले के पास वापस घर लौटने के लिए पहुँचे। अब तक मेरा गुस्‍सा गायब हो चुका था। उसने हमे लिया और बढ़ चला। उसने फिर बातों का सिलसिला छेड़ दिया । कभी अध्‍यात्मिक, कभी रोजी-रोटी की । इस बीच उसने कहा कि ‘’ क्‍या करते हैं साहब ? मैंने कहा ‘’ आर्डनेन्‍स फैक्‍टरी में काम करता हूँ । फिर तो उसने वेतन और सुविधाओं के बारे में पूछना आरम्‍भ किया । मैं बस हूँ- हॉं किए जा रहा था और मन ही मन सोचने लगा , अच्‍छा बच्‍चू, अब मेरे पेमेन्‍ट के बारे में पूछ कर तय भाड़े से अधिक भाड़ा मॉगने की कोशिश करने लगे हो। मैं तय भाड़े से एक रूपया भी अधिक नहीं दूँगा । इस बीच उसने कहा ‘’ देखिए, साहब! इन्‍होंने रोड की क्‍या हालत कर दी है ? उसका बस यह कहना था कि मैं फूट पड़ा भ्रष्‍ट नगर परिषद कार्मिकों, नगरसेवकों , बिल्‍डरों पर ‘’ सब चोर हैं साले ! गोली मार देना चाहिए।‘’ 

इस पर उसने कहा ‘’साहब किस–किस को गोली मारिएगा ? इन सब के लिए तो क्‍या किसी न किसी रूप में हम भी जिम्‍मेदार नहीं हैं। हममें से  अधिकांश लोग एक – एक वोट के लिए तीन – तीन 3000/- हजार रूपया लेते हैं, अच्‍छे पढ़े-–लिखे, नौकरी पेशा लोग भी......... । भ्रष्‍ट सरकारी कार्मिक भी हमारे ही भाई – बंद हैं। नेता......... और ये नेता तो चाह कर भी इस पर कुछ नहीं बोल सकते हैं। देखों न चीन हमारे विरूद्ध सीमा पर मिसाइल पर मिसाइल तैनात कर रहा है और हमारे नेता उसे हमारा मित्र देश बताते हैं, कहते हैं कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है। उसके खिलौने – गृहपयोगी वस्‍तुएं हमारे घरों में पैठ बना चुके हैं। हमारे लोग सस्‍ते के चक्‍कर में उनका सामान खरीद कर जाने – अनजाने अपने देश का पैसा विदेशों में पहुँचा रहे हैं। इन्‍हीं पैसे को वह हमारे देश के विरूद्ध इस्‍तेमाल कर रहा है, हमारे देश के सीमावर्ती प्रदेशों को हड़पने के लिए नीत नई साजिश रच रहा है। विद्यटनकारी तत्‍वों को आर्थिक एवं शस्‍त्रों की मदद दे रहा है । सीमा पर मिसाइल तैनात कर अनावश्‍यक तनाव पैदा कर रहा है।

साहब, ‘’चीनी समान’’ बच्‍चों के लिए भी घातक हैं । उनमें बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए घातक केमिकल्‍स होते हैं। आप तो पढ़े – लिखे हैं, आप कभी ‘’चाइना’’ का सामान नहीं खरीदना और अपने नाते – रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों को भी मना कर देना। न हम उसका सामान खरीदेंगे , न ही हमारा पैसा उसके पास जाएगा, न ही वह समृद्ध होगा और हमें ऑंख दिखाएगा।

मैं एकचित्‍त होकर उसे सुन रहा था । इस बीच उसने कहा ’’ साहब, आपका घर आए हुए 10 मिनट हो गया, माफ कीजिए आपका समय लिया । इस बीच मैंने अपनी पत्‍नी को घर जाने का इशारा किया । मैंने उससे भाड़े के बारे में पूछा ‘’ कितना हुआ ? साहब, आप जो देना चाहते हैं। दे दीजिए। मैंने उसे निसंकोच होकर भाड़ा मॉंगने के लिए कहा । मेरे बहुत कहने पर उसने तय भाड़ा ही लिया ‘’वेटिंग चार्ज’’ भी नहीं लिया। मैंने उससे पूछा कितना पढ़े हो ? इस पर वह कुछ झेप गया और कतराते हुए कहने लगा , ‘’ अनपढ़ हूँ, साहब!, नमस्‍कार करते हुए वह आगे निकल गया।

अब तक मैं समझ चुका था कि कौन सही में ‘’अनपढ़’’ हैं।