श्रीकान्त वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीकान्त वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 मई 2012

मगध

श्रीकांत वर्मा
श्रीकान्त वर्मा (1931-1986)


मगध

सुनो भाई  घुड़सवार मगध किधर है
मगध से आया हूं
मगध
मुझे जाना है

किधर मुड़ूँ
उत्तर के दक्षिण
या
पूर्व के पश्चिम
में

लो, वह दिखायी पड़ा मगध
लो, वह अदृश्य

कल ही तो मगध मैंने
छोड़ा था
कल ही तो कहा था
मगधवासियों ने
मगध मत छोड़ो
मैंने दिया था वचन
सूर्योदय के पहले
लौट जाऊँगा।

न मगध है न मगध

तुम भी तो मगध को ढूँढ़ रहे हो
बंधुओं
यह वह मगध नहीं
तुमने जिसे पढ़ा है किताबों में
यह वह मगध है
जिसे तुम
मेरी तरह गँवा
चुके हो।
***   ***   ***